PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

श्री आनंदपुर साहिब में कनाडा में पीआर युवक की तलवार से हत्या,

punjab canada resident price murdered anandpur sahib ropar punjab nihang singh attacked sharpen weapon died on spot Big News

PTB Crime न्यूज़ श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस का निहंग सिंहों के साथ झगड़ा हुआ था। वारदात देर रात कीरतपुर साहिब के पास बने श्री आनंदपुर साहिब के प्रवेश द्वार पर हुई। पता चला है कि होल्ला मोहल्ला जिसका अपना एक धार्मिक महत्व है। इस मेले में युवक बाइकों को साइलैंसर खुलवा कर या फिर मॉडिफाई करवा कर आते हैं। इसके अलावा कुछ युवक ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर हुड़दंग मचाते हैं। इन्हें रोकने के लिए निहंग सिंहों ने नाका लगा रहा था जिस पर युवक की उनके साथ झड़प हुई। 

punjab canada resident price murdered anandpur sahib ropar punjab nihang singh attacked sharpen weapon died on spot Big News
श्री आनंदपुर साहिब में कनाडा में पीआर युवक की तलवार से हत्या,

प्रिंस पर निहंग सिंहों ने तेजधार हथियार से चलती बाइक पर पहले हमला किया। इसके बार फिर से तेजधार हथियारों से वार किए। बुरी तरह से घायल युवक को रोपड़ सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि प्रत्यदर्शियों का कहना है कि प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई थी। कनाडा के पीआर प्रिंस जिसकी श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिंहों के साथ झड़प में मौत हो गई निहंग सिंह नहीं था। वह निहंग सिंह का बाणा (निहंग सिंहों की ड्रेस ) पहनकर होला मोहल्ला में जा रहा था। प्रिंस ने अपनी बाइक के साइलैंसर मॉडिफाई करवा रखे थे। उसे निहंग सिंहों ने रोका नहीं रुका तो हमला किया।

होला मोहल्ला के दौरान हुई मर्डर के बाद डैड बॉडी फिलहाल सिविल अस्पताल रोपड़ में रखवा दी गई है। मर्डर के बाद किसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है या फिर क्या कार्रवाई की जा रही है। यह सब बताने से पुलिस परहेज कर रही है। पुलिस फिलहाल कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं बता रही है और सब कुछ गुप्त रख रही है। देर रात होला मोहल्ला के दौरान हुई हत्या को लेकर एसपी रूपनगर ने कहा कि हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कानून को किसी को भी हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा प्रबंधों पर उन्होंने कहा कि होला मोहल्ला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर पूरी नजर रखी जा रहा है। एसपी रोपड़ ने कहा कि पिछली रात जो हंगामा हुआ है उसे लेकर कुछ फेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा वह वीडियो पता नहीं कहां के हैं उन्हें श्री आनंदपुर साहिब से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे फेक वीडियो और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

Latest News