PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राष्ट्रपति के दौरे से पहले इस यूनिवर्सिटी के बाहर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप,

khalistani slogans written outside gndu before presidents visit g 20 meeting held here Big Breaking News PTB

पीटीबी न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अमृतसर दौरे के दिन और जी 20 सम्मेलन से कुछ दिन पहले एसएफजे की गतिविधियां तेज हो गई हैं। दरअसल, अमृतसर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। यह नारे लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है।

हालांकि यह नारे बैनर पर लगाए गए थे, जिसे बाद में उतार दिया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि इसे अतिसंवेदनशील स्पॉट, जहां G20 की बैठक भी होनी है, उसके बाहर लगाया गया। अतिसंवेदनशील स्पॉट होने के बावजूद यहां पर खालिस्तान के नारे लिखा बैनर लगाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यहां पर जी-20 की बैठक भी होनी है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज अमृतसर में आ रही हैं। वायरल वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा है कि बैनर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ इन बैनरों पर जी-20 का खालिस्तान में वेलकम लिखा गया है।

साथ ही आतंकी पन्नू ने 15 से 17 मार्च तक अमृतसर-बठिंडा रेलवे मार्ग बाधित करने की भी धमकी दी गई है। पन्नू ने अपनी वीडियो में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी नसीहत दी है। उसका कहना है कि जो सिख पार्लियामेंट टूटने की बात कर रहे हैं, वे बादल परिवार की पार्लियामेंट है। सिख आज भी गुलाम हैं और यह आजादी हथियार उठाने के बाद मिलेगी।

Latest News