Assam and West Bengal Assembly elections voter turnout recorded first phase of polling
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ बंगाल / कोलकाता / गुवाहाटी : पश्चिम बंगाल और असम में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है / यहां लोग बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के पर्व चुनाव में भाग ले रहे हैं. सुबह 11 बजे तक दोनों राज्यों में 25 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है / चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 36.09 फीसदी वोटिंग हुई / असम में 25.88 फीसदी मतदान हुआ है /
.वहीं पश्चिम बंगाल से हिंसक घटनाओं की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं / ताजा हिंसक की घटना शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी के साथ हुई है / सौमेंदु ने सुबह टीएमसी पर आरोप लगाया था कि मतदाताओं को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने आतंकवादी को काम पर लगाया है / उन्होंने आरोप था कि ये आतंकवादी वोटर्स और अधिकारियों को प्रभावित कर रहे हैं /
. .उन्होंने बूथ नंबर 149 का जिक्र भी किया था. इसके कुछ देर बाद ही उनकी गाड़ी पर हमला होने की खबर आ गई / कुछ लोगों ने मारपीट की और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया / राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच 30 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से ज्यादातर कभी नक्सल प्रभावित इलाका रहे जंगल महल में हैं / पुलिस ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेगमपुर इलाके में एक व्यक्ति मृत पाया गया है /
.
.उसकी उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है / उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मंगल सोरेन के रूप में की गई है / उसका शव उसके घर के बाहर बरामद किया गया / वहीं बीजेपी ने दावा किया कि सोरेन उनका समर्थक था और टीएमसी के ‘गुंडों’ ने कथित तौर पर उसकी हत्या की, हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है /
.स्थानीय बीजेपी नेता बबलू बराम ने आरोप लगाया, ‘टीएमसी मतदान के दौरान इलाके में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है इसलिए उन्होंने मंगल की हत्या की / बहरहाल, जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौत का चुनाव से कोई संबंध नहीं है / अधिकारियेां ने बताया कि इलाके में केंद्रीय बलों के एक बड़े दल को तैनात किया गया है / पुलिस ने बताया कि इसी जिले के सालबोनी इलाके में टीएमसी समर्थकों ने माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष से कथित तौर पर हाथापाई की और उनके वाहन पर पथराव किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Assam and West Bengal Assembly elections voter turnout recorded first phase of polling


































