PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

जालंधर में खिलौना पिस्तौल से लूट की बड़ी वारदात को किया कोयला व्यापारी ने नाकाम, लुटेरे को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

attempted robbery with toy pistol coal trader fought with robber near nakodar chowk nabbed Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर जिले में आप की सरकार बनने के बावजूद कमिश्नरेट पुलिस की आँखों के नीचे रोजाना लूट की वारदातें सामने आ रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है / ऐसी ही एक वारदात देर रात उस समय सामने आई जब एक लुटेरे ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर कोयला व्यापारी को सरेराह लूटने की कोशिश की।

यह घटना शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले नकोदर चौक, जिसे संविधान चौक के नाम से भी जाना जाता है, के बिल्कुल सामने सब-वे के बाहर हुई, हालांकि लोगों ने वारदात करके भागे लुटेरे को आदर्श नगर चौपाटी के पास धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आरोपी लुटेरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिलाप चौक निवासी अंकित चोपड़ा का कूल रोड पर कोयले का कारोबार है। वह शाम को अपना काम समेट कर पत्नी के साथ कुछ खाने पीने का सामान लेने के लिए नकोदर चौक से लाल रतन सिनेमा की तरफ जाती रोड पर स्थित सब-वे की तरफ कार में निकले। वह और उनकी पत्नी सब-वे से कुछ खाने-पाने का सामान पैक करवाकर बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठे ही थे कि पिछली खिड़की खोल कर पिस्तौल हाथ में लिए एक लुटेरा भी आकर बैठ गया।

उसने पत्नी की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और सारे गहने व कैश देने के लिए कहा। लुटेरे ने गाड़ी की चाबी देने के लिए भी कहा, लेकिन अंकित ने हौसला नहीं छोड़ा। अंकित ने पहले अपनी पत्नी को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही उनकी पत्नी गाड़ी से उतरी तो अंकित ने कैश बैग भी गाड़ी से बाहर फेंक दिया। इसके बाद अंकित ने पिस्तौल पकड़ ली।

लुटेरे ने अंकित के मुंह पर मुक्के भी मारे, लेकिन अंकित ने पिस्तौल नहीं छोड़ी। लुटेरे ने कार की चाबी निकालने की कोशिश की, लेकिन इसमें भी वह कामयाब नहीं हो पाया। दोनों पति-पत्नी ने शोर भी मचाया, परंतु उनकी मदद करने कोई नहीं आया। इसके बाद लुटेरा टहलता हुआ बड़े आराम से वहां से निकल गया। अंकित ने पुलिस को फोन किया। पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंच गई, लेकिन लुटेरे को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। मौके से जब लुटेरा भागा तो एक सिख युवक प्रिंस ने उसका पीछा किया। लुटेरा वारदात के बाद आदर्श नगर में लगने वाली चौपाटी के पास ही पहुंचा था कि प्रिंस और उसके साथी ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया और पुलिस आरोपी को पकड़ कर स्थानीय थाने में ले गई और आगे की करवाई शुरू की गई।

Latest News