PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

थाने में सिख मुलाजिम ने उतारी सिख युवक की पगड़ी, जमकर हुआ विवाद,

Sikh employee took off Sikh youth's turban in police station

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले की विजय नगर चौकी में दो गुटों के बीच विवाद में कांस्टेबल अपनी मर्यादा भूल गया। दाे गुटों का विवाद थाने पहुंचा था। दोनों गुटों में बहसबाजी चल रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल ने सिख युवक की पगड़ी उतारी और फिर बालों से पकड़कर उसे घसीटा। इतने से भी दिल नहीं भरा तो उसके मुंह पर थप्पड़ भी मारे।

घटना अमृतसर के बटाला रोड स्थित विजय नगर चौकी की है। दो गुटों में विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों के लोग थाने में एकत्रित हो गए। दोनों गुटों में बहस चल रही थी कि कांस्टेबल ने अपना आपा खो दिया और एक पगड़ी पहने युवक को पीटना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने पीड़ित कश्मीर सिंह की पहले पगड़ी उतारी और फिर बालों से पकड़ उसे घसीटा।

इतना ही नहीं, उसे थप्पड़ भी मारे। थाने के अन्य पुलिस मुलाजिमों के अलावा दोनों पक्षों के लोग भी उसे रोकने के प्रयास में जुटे, लेकिन कांस्टेबल ने किसी की भी नहीं सुनी। कश्मीर सिंह के साथ हुई मारपीट के बाद थाने में काफी हंगामा हुआ। कश्मीर सिंह के समर्थन में लोगों ने थाने के बाहर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। देर रात एसीपी पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

सुखबीर बादल ने ट्वीट करके इस घटना पर ऐतराज जताया है। सुखबीर बादल ने लिखा है कि घटना बेहद शर्मनाक है। इस घटना ने पंजाब पुलिस के बेकाबू होने की पुष्टि की है। सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पुलिस मुलाजिम को सजा देने की अपील की है कि कोई भी किसी सिख की दस्तार और गुरु की मोहर केसों पर हाथ डालने से पहले 100 बार सोचे।

Latest News