PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाबी महिला सरबजीत की पुलिस कस्टडी में फोटो आई सामने, मंत्रालय ने भारत वापसी पर लगाई रोक, जाने बड़ी वजह,

Punjabi woman Sarabjit whose return to India was blocked by Pakistani authorities

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी टल गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत भेजने की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अदालत में केस होने का हवाला देकर रोक लगा दी। पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और इस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है।

.

.

अदालत के अंतिम आदेश के बाद ही जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे भारत भेजा जाएगा। सरबजीत कौर पाकिस्तान पुलिस की कस्टडी में है। उसकी कस्टडी के दौरान की फोटो भी सामने आई है। पुलिस ने रविवार को सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया था। सरबजीत कौर पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है। वह 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी।

.

यह भी पढ़ें : IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, जाने बैन की वजह का मुख्य कारण

.

उसने वहां जाकर पाकिस्तानी व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह कर लिया था। निकाह के लिए सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम भी नूर हुसैन रख लिया था। आपको यह भी बता दें कि सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई थी। यह सिख जत्था 10 दिन तक पाकिस्तान में रहा।

.

यह भी पढ़ें : 10 लाख के स्वास्थ्य बीमा को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है “आप” सरकार – मनोरंजन कालिया

.