PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर के ग्राहक को पंजाब के बैंक को देना होगा हर्जाना, जानें पूरा मामला,

bank-will-pay-compensation-jalandhar-consumer

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : कंज्यूमर कमीशन द्वारा बैंक को हर्जाना लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मिट्ठापुर की गुरु रामदास कॉलोनी के रहने वाले भूपिंदर सिंह (61) द्वारा वर्ष 2022 में कनाडा रहते बेटे को 4,99,796 रुपए बैंक खाते से भेजे गए थे। 6 दिन बीत जाने के बाद भी उनके बेटे को पैसे नहीं मिले थे पर बैंक ने 4 मई 2022 को खाते से पैसे निकाल लिए थे।

.

.

.

इसके बाद बैंक ने 2 दिनों में पैसे ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद भी जब पैसे नहीं ट्रांसफर हुए तो भूपिंदर सिंह ने 10 मई 2022 को बैंक को सूचित कर कार्रवाई की मांग की। इस इसके बाद उन्हें 4,82,647 लाख रुपए वापस किए गए। इस दौरान चौकाने वाली बात यह रही कि उनके 17 हजार रुपए काटे गए, जबकि पैसे कनाडा भेजे भी नहीं गए थे।

.

.

इसे लेकर जब बैंक अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता शिकायत निवारण कमीशन में केस दर्ज करवाया। इस मामले में कंज्यूमर कमीशन द्वारा फैसला सुनाते हुए उपभोक्ता को 15 दिनों के अंदर 17,149 हजार रुपए वापस करने के साथ ही मानसिक तनाव और उत्पीड़न के लिए 20 हजार रुपए व वकील खर्च देने का निर्देश दिया है।

.

.