PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

खालिस्तान रैली में पत्रकार से की गई मारपीट, फोन छीना, की गई कार्रवाई की मांग,

punjab-canadian-journalist-assaulted-khalistani-attack-in-rally-vancouver

.

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा के वैंकूवर में आयोजित एक खालिस्तान समर्थक रैली के दौरान कनाडाई इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट मोचा बेजिर्गन के साथ कथित तौर पर बदसलूकी, धमकी और मारपीट की घटना सामने आई है। इस पूरे मामले की जानकारी खुद मोचा बेजिर्गन ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साझा की है। हैरानी की बात है कि वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन उन्होंने भी खालिस्तानी समर्थकों को ऐसा करने से नहीं रोका।

.

.

बेजिर्गन के अनुसार, एक ब्रिटिश नागरिक, जो खुद को विदेशी एक्टिविस्ट बताता है और कनाडा का नागरिक नहीं है, ने रैली के दौरान उनकी उपस्थिति की जानकारी पहले से सोशल मीडिया पर उजागर कर रखी थी। इसी व्यक्ति ने बाद में बेजिर्गन के पास “इंटरव्यू” के बहाने संपर्क किया, लेकिन बातचीत के दौरान बार-बार उनके निजी स्थान (पर्सनल स्पेस) का उल्लंघन किया।

.

जब बेजिर्गन ने दूरी बनाए रखने की कोशिश की, तो खालिस्तानी समर्थक हिंसक हो गया और धमकियां देने लगा। बेजिर्गन का कहना है कि जब वे लगातार उस व्यक्ति से दूर हटने की कोशिश कर रहे थे, तब भी वह उनका पीछा करता रहा और उनके हाथ से फोन छीन लिया। पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। इस मामले में बेजिर्गन ने चिंता जताई है कि यह व्यक्ति कनाडा का नागरिक नहीं होते हुए भी

.

.

एक कनाडाई मुद्दे- खालिस्तान आंदोलन और आगामी G7 बैठक को लेकर उनकी रिपोर्टिंग में दखल डाल रहा है, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई लोगों ने पत्रकार के समर्थन में ट्वीट किए हैं और इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।