PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Former DIG Bhullar Bribery Case : CBI सुबह से कर रही है ताबड़तोड़ छापेमारी, प्रॉपर्टी डीलरों के घरों पर भी दी दबिश,

former-dig-bhullar-bribery-case-cbi-has-been-conducting-raids-since-morning-including-raids-on-the-homes-of-property-dealers

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : रिश्वत और आय से अधिक संपत्ति के संगीन आरोपों में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार सुबह सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने पटियाला और लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलरों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की एक टीम आज सुबह करीब 7:30 बजे पटियाला में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

.

.

टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और दस्तावेजों को खंगाल रही है। ठीक इसी समय, सीबीआई की एक दूसरी टीम ने लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी में एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर के घर पर दबिश दी। आसपास के लोगों ने बताया कि सीबीआई की टीम सुबह 7:00 बजे घर में दाखिल हुई थी, जिसके बाद से घर को सील कर दिया गया है। किसी को भी न तो अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर आने दिया जा रहा है।

.

.

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर फिलहाल 5 नवंबर तक सीबीआई की रिमांड पर हैं। एजेंसी ने तीन दिन पहले ही उन्हें रिमांड पर लिया था। इसी केस से जुड़े एक बिचौलिए को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया हुआ है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने भुल्लर और बिचौलिए को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी, जिसमें मिली जानकारी के आधार पर ही आज यह बड़ी कार्रवाई की गई है। सीबीआई अब इस बात की तहकीकात में जुटी है कि

.

.

भुल्लर ने रिश्वत से मिली करोड़ों की रकम को कहां-कहां और किन लोगों के जरिए निवेश किया था। एजेंसी की कोशिश है कि जब अदालत में चार्जशीट पेश की जाए, तो केस का कोई भी पहलू अधूरा न रह जाए। सूत्रों के मुताबिक, कई वर्षों बाद चंडीगढ़ सीबीआई ने किसी इतने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को इस स्तर पर गिरफ्तार किया है, इसलिए एजेंसी इस मामले को हर एंगल से पूरी तरह पुख्ता बनाने में लगी है।

.