PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब रोडवेज की बसों में Free सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी ख़बर

big-news-for-women-who-travel-punjab-roadways-bus-free

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में आधार कार्ड के साथ सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। क्योंकि अब आधार कार्ड बंद होने जा रहा है और सरकारी बसों में आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। फिलहाल पंजाब सरकार इस संबंध में एक नई योजना पर विचार कर रही है और इस संबंध में एक प्रस्ताव लाया गया है।

.

.

यह जानकारी पंजाब रोडवेज के SD गुरप्रीत सिंह खैहरा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि मुफ्त बस सेवा में बदलाव लाने की तैयारी की जा रही है। इसके मुताबिक 2 अन्य कार्ड का सुझाव दिया जा रहा है, यह बताया जा रहा है कि बसों के कंडक्टरों द्वारा कई बार आधार कार्ड के नंबर नोट करने में गलती हो जाती है और उनके पास पूरा डाटा नहीं पहुंचता। इसके कारण ही अब आधार कार्ड बंद किए जा सकते है।

.

.

आपको यह भी यह भी बता दें कि पंजाब में हर महीने लाखों महिलाएं सरकारी बसों में आधार कार्ड में मुफ्त में सफर करती है। इसके कारण इस मुहीम के तहत 2 अन्य कार्ड शामिल किए गए है, जिन्हें दिखाकर महिलाएं बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा सके और कंडक्टरों को भी मुश्किल का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही उनके पास पूरा डाटा मौजूद हो। आर.एफ.आई.डी. (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस ) या

.

.

फिर NCMC(नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) 2 नए कार्ड की सुविधाए दी जा सकती है। इन दोनों कार्डों में से कोई एक कार्ड इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो मुफ्त सफर का लाभ लेने वाली महिलाओं को उक्त कार्ड बनावाने पड़ेंगे। फिलहाल यह नहीं बताया जा रहा है कि यह कार्ड कब शुरू किए जाएंगे पर बसों में चलने वाले आधार कार्ड अब बंद हो सकते हैं।

.