PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : पुलिस और बदमाशों में हुई क्रॉस फायरिंग, माहौल हुआ तनावपूर्ण,

punjab-ludhiana-police-raid-team-attacked-midnight-miscreants-opened-fire-ludhiana-police-encounter-ram-eclave-2-injured-case

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह के करीब साढ़े 3 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सुचना से हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों पर गोलियां चलाईं तो 2 युवकों के पैरों में गोलियां लगीं। पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अपराधियों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

.

.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हैबोवाल थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के 2 आरोपी राम एनक्लेव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब छापा मारा तो पुलिस को देखकर अपराधी अपना ठिकाना बदलने लगे। पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की और उन्हें काबू कर लिया।

.

punjab-ludhiana-police-raid-team-attacked-midnight-miscreants-opened-fire-ludhiana-police-encounter-ram-eclave-2-injured-case

.

दोनों आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह निवासी प्रतापसिंहवाला और सतिंदर सिंह निवासी हैदर एन्क्लेव के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पता चला है कि रविंदर के दाएं पैर और सतिंदर के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हैबोवाल थाने में 18 जून 2024 का मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने राम एन्क्लेव गई थी।

.

.

दोनों से पूछा गया कि क्या वह भी साहिल कंडा के घर के बाहर तोड़फोड़ करते समय साथ थे? तो इतने में बदमाशों ने अपनी पेंट में छिपाए पिस्टल पर हाथ रखा। तभी पुलिस वालों ने गाड़ी के पीछे छिप अपना बचाव किया। इसके बाद रजिंदर सिंह उर्फ देगा ने हवाई फायर किया। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इसी बीच पुलिस की गोली रविंदर की दाई और उसके साथी सतिंदर की बाई टांग पर लगी। गोली लगते ही बदमाश चिल्लाए- हाय मर गए, सानू बख्श दयो।

.