PTB Big Crime News लुधियाना : पंजाब के शहर लुधियाना में थाना दुगरी के इलाका छोटी जवद्दी में एक युवक का कत्ल कर दिया गया है। युवक का शव आज सुबह लोगों ने देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक ने कुछ युवकों के साथ सोमवार देर रात इकट्ठे पार्टी की और खाया-पिया था। रात को किसी बात को लेकर उन युवकों के साथ मरने वाले की बहसबाजी हो गई।
बहसबाजी दौरान उक्त युवकों ने गर्दन में चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलदीप (30) के रूप में हुई है। कुलदीप अपनी 3 विवाहित बहनों का इकलौता भाई था। घटना स्थल पर थाना डाबा के प्रभारी पहुंचे। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी आई। पुलिस को कई क्लू मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों को आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चैक करवा रही है, ताकि आरोपियों का पता चल सके।








































