PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्राइसिटी के रियल एस्टेट मार्केट में आज उस समय भारी हलचल मच गई, जब बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान ने जाने-माने रियल एस्टेट उद्यमी और जीबी रियल्टी (GB Realty) के संस्थापक गुरिंदर भट्टी के साथ एक विशेष तस्वीर साझा कर तहलका मचा दिया। यही नहीं इसे खुद सलमान खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से जब सांझा किया तो इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया और बिजनेस जगत खास कर रियल एस्टेट की दुनिया से लेकर ट्राइसिटी चंडीगढ़ में सारा दिन चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया यही नहीं देखते ही देखते सलमान खान के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर के मिलियंस व्यू हो गए।
स्टाइल, क्लास और प्रीमियम लिविंग का नया अध्याय :–
देश के ही दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान ने तस्वीर को साँझा कर चंडीगढ़ और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए लग्जरी रियल एस्टेट के एक बिल्कुल नए चैप्टर का संकेत दिया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि ट्राइसिटी में स्टाइल, क्लास और प्रीमियम लिविंग का एक ऐसा दौर आने वाला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी, हालांकि अभी प्रोजेक्ट के सभी विवरणों को गुप्त रखा गया है, लेकिन सलमान खान ने वादा किया है कि आगामी वेंचर “कुछ बेहद शानदार और ऐतिहासिक” (Absolutely Legendary) होने जा रहा है। उन्होंने अपने करोड़ों फैंस और निवेशकों से आधिकारिक घोषणा के लिए बने रहने की अपील की है।
Also Read : GB Realty Unveils Ultra-Luxury Project ‘Opus One’s’ sample apartment
सोशल मीडिया पर मचा भारी बवाल :–
दोनों यानि सुपरस्टार सलमान खान और GB Realty के Gurinder Bhaati के द्वारा सांझी की गई एक खास अलग-अलग पोस्ट के साझा होते ही इंटरनेट पर भारी तेजी देखने को मिली। इसी बीच रियल एस्टेट विश्लेषकों और फैंस के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता है कि क्या सलमान खान का प्रसिद्ध ब्रांड ‘Being Human’ या कोई अन्य बड़ा वेंचर इसके जरिए सीधे पंजाब और चंडीगढ़ के रियल एस्टेट मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। वहीं Gurinder Bhatti ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा, “ग्लोबल लग्जरी मीट्स सॉलिड ट्रस्ट। आपका अपना प्रॉमिसिंग रियल एस्टेट आइकन, GB Realty, कुछ बहुत बड़ा लेकर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : GB Realty unveils unique 1 % payment plan, aims to make luxury living affordable
“क्या है जीबी रियल्टी का ‘ओपस वन’ (Opus One) प्रोजेक्ट? :–
आपको यह भी बता दें कि बाजार के जानकारों के अनुसार, GB Realty पहले से ही न्यू चंडीगढ़ (Eco-City 2) में ट्राइसिटी का सबसे प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘Opus One’ विकसित कर रहा है।खासियतें: यह 8.75 एकड़ में फैला एक प्री-सर्टिफाइड ग्रीन प्रोजेक्ट है, जिसमें 3, 4 और 5 BHK के अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट्स बनाए जा रहे हैं। वहीं इस प्रोजेक्ट के इंटीरियर्स को सिंगापुर की प्रसिद्ध वैश्विक फर्म Hirsch Bedner Associates (HBA) डिजाइन कर रही है।
इसके साथ ही हाल ही में प्रसिद्ध उद्यमी राज कुंद्रा द्वारा यहाँ पेंटहाउस खरीदने और कंपनी के अनोखे 1% मंथली पेमेंट प्लान के कारण यह प्रोजेक्ट पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है। अब सलमान खान के जुड़ने से इस प्रोजेक्ट की साख और लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुँच गई है। GB Realty और सलमान खान के इस बड़े मेगा-अनाउंसमेंट पर देश भर के निवेशकों और घर खरीदारों की नज़रें अब टिक गई हैं। जो आने वाले निवेशकों के लिए बड़ा संकेत या धमाका हो सकता है।
#SalmanKhan #GBRealty #GurinderBhatti #OpusOne #NewChandigarh #ChandigarhRealEstate #LuxuryHousing #TricityPropertyNews #BollywoodCollaboration #RealEstateIndia
. . . . . . .




































