PTB Big न्यूज़ मानसा : एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह 6 बजे से शाम पांच बजे तक के इस बंद के दौरान अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर सहित कई जिलों में निजी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद रहे। पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मानसा की एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया था
.कि उनके बेटे द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने और ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। झोटा हत्याकांड के संबंध में, डीआईजी हरजीत सिंह ने भी कहा कि लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने घोषणा की कि सिटी पुलिस स्टेशन-2 की इंचार्ज बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें पुलिस लाइंस में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
.पॉइंट्स में समझें बंद का असर : —
जालंधर के परागपुर के पास जहां प्रदर्शनकारियों में नेशनल हाईवे जाम किया था, अब पुलिस ने उसे खुलवा दिया है।
लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कराया गया।
लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर कोहाड़ा चौक पर जाम लगाया।
अमृतसर में पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह खुद सड़क पर निकले।

अमृतसर में बंद के दौरान पुलिस की तरफ से साफ किया गया है कि किसी को भी जब्री दुकानें बंद करवाने का अधिकारी नहीं।
फरीदकोट में किसान नेता हिरासत में लिए गए।
चंडीगढ़, पटियाला और जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने नो वर्क डे घोषित किया
पीआरटीसी मुलाजिम गेट रैलियां करेंगे।
सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई थी, लेकिन स्टूडेंट्स स्कूल नहीं पहुंचे हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों ने एतिहात के तौर पर आज छुट्टी घोषित की है, ताकि बच्चों को परेशानी न हो। इसके अलावा आज अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दमकल विभाग और एम्बुलेंस को इस बंद से पूरी तरह छूट दी गई है। प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों ने बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया।
.इसके अलावा कई जिलों में बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा और बठिंडा व फरीदकोट में कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। अमृतसर में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन दुकानें बंद कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लुधियाना और फरीदकोट समेत कई जगहों पर टोल प्लाजा फ्री कराए गए और वकीलों ने भी काम का बहिष्कार किया।
.पुलिस ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी की पत्नी नीलम रानी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि वारदात के बाद उसने अपने पति को भागने में मदद की थी। इतना ही नहीं, जिस शॉप में ये घटना हुई , वे भी अश्विनी की पत्नी नीलम के नाम पर थी। नीलम के अलावा उसके दो एसोसिएट्स को भी नामजद कर लिया गया है। फिलहाल अभी तक मृतक परविंदर झोटे का संस्कार नहीं किया गया। परिवार ने शव लेने से मना करते हुए पूरे मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
.
































