PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों का टेबल टेनिस, कराटे तथा पंजाब स्टेट स्कूल चेॅस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन,

outstanding-performance-of-innocent-hearts-students-in-table-tennis-karate-and-punjab-state-school-chess-championship

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टेबल टेनिस तथा पंजाब स्टेट संगठन द्वारा होशियारपुर में आयोजित पंजाब स्टेट स्कूल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल की तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया है । अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए अपनी जगह बनाई है। चेॅस प्रतियोगिता फरवरी मास में बिहार में आयोजित होगी तथा टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में किया गया है।

.

.

ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच की साक्षी गुप्ता ने U-13 लड़कियों की कैटेगिरी में विजेता रहकर राष्ट्रीय स्तर में खेलने के लिए अपनी जगह बनाई। इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर से तनवीर कौर खिंडा ने U -9 लड़कियों की कैटेगिरी में जीत प्राप्त की तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। इनोसेंट हार्ट्स कैंट जंडियाला रोड के कुशाग्र गुप्ता ने अंडर-17 लड़कों की कैटेगिरी में तीसरा स्थान हासिल किया।

.

.

इसके साथ-साथ इनोसेंट हाई स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन की रिद्धि शर्मा ने द स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-14 लड़कियों की कैटेगिरी में जीत हासिल की तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित हुई। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां के विद्यार्थियों ने जएकएएससआऊथ एशियन कराटे चैंपियनशिप जो कि नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

.

.

इसमें अभिजीत सिंह ने सिल्वर मेडल, सुखराज सिंह तथा जिया जुनेजा ने ब्रोंज मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बच्चों की इस जीत पर बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी विजेता रहने के लिए शुभकामनाएँ देकर प्रोत्साहित किया।

.

.

.