PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अंतरराष्ट्रीय सीमा से एके-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में मिले हथियार और कारतूस,

bsf recovers huge cache arms and cartridges including ak 47 rifles

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के फिरोजपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ ने एके 47 राइफलों सहित कई हथियार और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बीओपी जगदीश से लगी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जीरो लाइन के पास 136 बटालियन के सैनिकों द्वारा की जा रही तलाशी के दौरान एक बैग बरामद किया गया। जिसमें भारी मात्रा में हथियार और कारतूस रखे हुए थे।

बीएसएफ को बैग के अंदर से 3 एके 47 राइफलें और साथ में 6 खाली मैगजीन, 3 मिनी एके 47 राइफल और साथ में 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल और साथ में 6 खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके अलावा बैग में 200 राउंड कारतूस भी मिले हैं। इनमें राइफल के 100 राउंड और पिस्टल के 100 राउंड शामिल हैं।

फिलहाल बीएसएफ ये जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर ये हथियार और गोला बारूद सीमा पार से यहां कैसे पहुंचा। वहीं बीएसएफ ने पंजाब पुलिस को भी आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है।

Latest News