PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चुनावी विज्ञापनों में गड़बड़ी को लेकर इस बड़ी कंपनी को अदालत ने ठोका 2 अरब रूपये का जुर्माना,

court sentenced meta irregularities in election advertisements fined 2 billion delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अमेरिका में चुनावी विज्ञापनों से जुड़ी गड़बड़ियों के लिए वाशिंगटन राज्य की एक अदालत ने बुधवार को फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर लगभग 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी 2 अरब रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। इसे अमेरिकी इतिहास में राजनीतिक प्रचार अभियान से जुड़ी सबसे बड़ी वित्तीय सजा माना जा रहा है।

किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश डगलस नॉर्थ ने वाशिंगटन के फेयर कैंपेन प्रैक्टिस एक्ट के तहत मेटा को राजनीतिक विज्ञापनदाताओं के नाम-पतों का खुलासा न करने पर यह जुर्माना लगाया है। इस पूरे मामले पर मेटा ने कोई जवाब नहीं दिया है। वाशिंगटन के पारदर्शिता कानून के तहत मेटा को राजनीतिक विज्ञापनदाताओं के नाम-पते बताने जरूरी हैं।

कंपनी को ऐसे किसी भी यूजर को मांगने पर विज्ञापनदाताओं के नाम और पते बताने होंगे। लेकिन मेटा ने अदालत में बार-बार इस पर आपत्ति की। फेसबुक ने राजनीतिक विज्ञापनों के आर्काइव रखे हुए हैं, जिसको वह प्रसारित भी करता है, लेकिन इस कानून के तहत सूचना को जरूरी तौर पर सार्वजनिक करने का पालन नहीं किया।

मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने बृहस्पतिवार को इंटरनेट और इसकी सुरक्षा के संबंध में भारत की नीति की सराहना की। मोहन ने कहा, हम सरकारी विनियमन का स्वागत करते हैं। भारत में सरकार इंटरनेट सुरक्षा के लिए कंपनियों को जवाबदेह ठहराने के बारे में मुखर रही है और हम इस एजेंडे के साथ पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। मेटा इंडिया के प्रमुख ने कहा, जिस तरह से भारत सरकार ने देश में इंटरनेट सेवाओं और व्यावहारिक रूप से डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दिया है। यह एक उल्लेखनीय काम है।

मेटावर्स से जन्मेगा नया साइबर अपराध, इंटरपोल ने कहा- आभासी दुनिया मौजूदा अपराध की तीव्रता को कई गुना बढ़ा देगी अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी इंटरपोल ने कहा, मेटावर्स साइबर अपराध की दुनिया में नई तरह के अपराध को जन्म देगा। एजेंसी ने इससेे मौजूदा अपराध की तीव्रता बढ़ने की आशंका जताते हुए संभावित खतरों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इंटरपोल के कार्यकारी निदेशक मदन ओबरॉय ने कहा, इंटरपोल के सदस्य देशों ने मेटावर्स अपराधों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, कुछ मौजूदा अपराध इस माध्यम के जरिये बड़े पैमाने पर घटित हो सकते हैं।

ओबेरॉय ने कहा, इसमें फिशिंग और घोटाले अलग तरह से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल सुरक्षा भी चिंता का विषय हैं। ओबेरॉय ने कहा कि आभासी दुनिया असली दुनिया में अपराध करनेे में सहायक हो सकती है। केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी यूरोपोल ने कहा था कि आतंकी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई आतंकी संगठन हमला करना चाहता है तो वह पहले आभासी दुनिया में हमले की योजना तैयार कर सकता है।

Latest News