PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बठिंडा! कांगड़ा के कैब चालक की पंजाब में बदली किस्मत, निकली 3 करोड़ की लॉटरी

cab driver of Kangra has changed his luck in Punjab win the lottery 3 crores

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : आपकी किस्मत कब और कहां मेहरबान हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सताना (सथाना) गांव निवासी कैब चालक कल्याण चंद की किस्मत उस समय चमक उठी, जब उन्होंने पंजाब स्टेट डियर समर स्पेशल बंपर लॉटरी में 3 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीत लिया। 

.

.

जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद कुछ दिन पहले एक यात्री को छोड़ने के लिए बठिंडा आए थे। इसी दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर एक ही नंबर की ए और बी सीरीज की दो लॉटरी टिकटें खरीदीं। हाल ही में घोषित हुए परिणामों में उनकी एक टिकट पर 3 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकल आया। शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बठिंडा पहुंचे कल्याण चंद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं एक सवारी छोड़ने बठिंडा आया था।

.

.

यहां मैंने एक ही नंबर की दो टिकटें खरीदी थीं। उनमें से एक टिकट पर पहला इनाम निकल आया। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि यह राशि उनके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। कल्याण चंद ने कहा कि उनके दिवंगत पिता द्वारा गांव में बनाई गई पुरानी सराय (धर्मशाला) अब जर्जर हो चुकी है।

.

यह भी पढ़ें : बठिंडा में शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बच्चों-बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही परेशानी

.

वह इस इनामी राशि से सबसे पहले उस सराय का पुनर्निर्माण कराएंगे, ताकि पिता की यादों को संजोया जा सके और लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि 13 जून को निकाली गई पंजाब स्टेट डियर समर स्पेशल बंपर लॉटरी का पहला पुरस्कार 3 करोड़ रुपये का था, जिसकी विजेता टिकट संख्या बी-896239 रही। इस बंपर लॉटरी की एक टिकट की कीमत 500 रुपये थी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के CM भगवंत मान के वायरल वीडियो विवाद में आया नया मोड़ : पाकिस्तान के व्यक्ति से जुड़ा तार, वायरल तस्वीर ने बदला पूरा माहौल

.