PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बठिंडा में शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बच्चों-बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही परेशानी

bathinda sharab factory fire black smoke breathing difficulty

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा के एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मसाना स्थित शराब फैक्ट्री में आज यानि शुक्रवार की सुबह भयानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

.

.

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। फैक्ट्री से निकल रहे धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

.

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की हवा की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाने और स्वास्थ्य संबंधी प्रबंध करने की मांग की है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और आग के कारणों की गहन जांच का आश्वासन दिया है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के CM भगवंत मान के वायरल वीडियो विवाद में आया नया मोड़ : पाकिस्तान के व्यक्ति से जुड़ा तार, वायरल तस्वीर ने बदला पूरा माहौल

.

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! IAS-IPS बताने वाली महिला ने मारी 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी

.