PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के CM भगवंत मान के वायरल वीडियो विवाद में आया नया मोड़ : पाकिस्तान के व्यक्ति से जुड़ा तार, वायरल तस्वीर ने बदला पूरा माहौल

Link to Pakistan's Imran Bhatti emerges in the controversy surrounding Punjab CM Bhagwant Mann viral AI video

​अकाल तख्त के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा— ‘यह राजनीतिक साजिश है, वीडियो में दिखने वाला शख्स मैं नहीं

PTB Big Exclusive न्यूज़ ​चंडीगढ़/जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से चल रहा कथित ‘AI वीडियो’ का विवाद अब एक बेहद दिलचस्प और नए मोड़ पर आ गया है। इस पूरे मामले में अब एक पाकिस्तानी नागरिक का नाम और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे मुख्यमंत्री का हमशक्ल बताया जा रहा है।

.

​ऐसे में ​सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मीडिया ग्रुप ‘ARY NEWS’ के Logo वाली एक ग्राफिक प्लेट लगातार Social Media पर शेयर की जा रही है। इस वायरल तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि भारत में जिस कथित वीडियो को मुख्यमंत्री भगवंत मान का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह असल में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले के रहने वाले 34 वर्षीय ‘इमरान भट्टी’ {Imran Bhatti} का है।

.

.

​दावे के मुताबिक, इमरान भट्टी {Imran Bhatti} अपनी अनोखी आदतों और लाइफस्टाइल से जुड़ी रील्स और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करता है। सोशल मीडिया यूज़र्स और डिजिटल मीडिया पर यह नैरेटिव चल रहा है कि इस पाकिस्तानी व्यक्ति {Imran Bhatti} का हुलिया, कद-काठी और हाव-भाव दूर से देखने पर पंजाब के सीएम से काफी मिलते-जुलते हैं, जिसके कारण विरोधियों ने भ्रम फैलाने के लिए इस वीडियो को भगवंत मान {CM Bhagwant Mann} के नाम से वायरल कर दिया।

Link to Pakistan's Imran Bhatti emerges in the controversy surrounding Punjab CM Bhagwant Mann viral AI video

​हालांकि, मुख्यधारा की मीडिया और फैक्ट-चेकर्स का कहना है कि पाकिस्तान के ARY News चैनल पर ऐसी कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी यूज़र ने CM के बचाव में ARY News के टेम्पलेट का इस्तेमाल करके यह ग्राफिक खुद तैयार किया हो सकता है।

.

​फिलहाल ​इस पूरे विवाद पर सिख धार्मिक संस्था अकाल तख्त और शिरोमणि अकाली दल द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद बीते दिन सामने आकर एक वीडियो संदेश के जरिए अपना कड़ा रुख साफ किया है। उन्होंने बीते दिन अपना एक बयान जारी करते हुए कहा था कि ​”यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है। मुझे बदनाम करने के लिए एक गहरी राजनीतिक साजिश के तहत इसे इंटरनेट पर फैलाया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा

.

वहीं उन्होंने साफ कहा था कि ​”वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वह मैं नहीं हूँ। न तो उसका हुलिया, न कद-काठी और न ही उसका अंदाज मुझसे मेल खाता है। सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वहीं ​मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के समर्थकों का साफ़ कहना है कि यह केवल पंजाब सरकार की छवि को नुकसान पहुँचाने की एक नाकाम कोशिश है और इसके पीछे जो भी ताकतें हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही

.

वहीं ​आपको बता दें कि यह विवाद तब गरमाया जब अकाल तख्त और अन्य सिख संगठनों ने इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री पर सीधे सवाल उठाए। अकाल तख्त की ओर से दावा किया गया था कि फॉरेंसिक जांच में यह वीडियो असली है और यह कोई AI या डीपफेक तकनीक से बना वीडियो नहीं है। इसी के बाद से पंजाब की सियासत में बड़ा भूचाल देखने को मिला है। फ़िलहाल अब देखना यह होगा की आने वाले समय में AI Video को लेकर कौन सा नया मोड़ सामने आता है।