PTB News

Latest news
जालंधर : कारोबारी के मर्डर केस में शामिल शिवसेना नेता व महिला सहित 6 को किया पुलिस ने गिरफ्तार विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के आज छोड़े जाने वाले ब्रह्मास्त्र से कांग्रेस में मचा हड़कंप, आलाकमान ने कई नेताओं को किया तलब,

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के आज छोड़े जाने वाले ब्रह्मास्त्र से कांग्रेस में मचा हड़कंप, आलाकमान ने कई नेताओं को किया तलब,

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ / दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की तरफ से ब्रह्मास्त्र यानि अपनी नई पार्टी की घोषणा से पहले ही कांग्रेस में हड़कंप मच गया है / पूरे मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय हो गया है और पार्टी किसी तरह के डैमेज कंट्रोल के लिए अभी से सक्रिय हो गई है / बताया जाता है कि पार्टी नेतृत्‍व ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी नेताओं व ऐसे विधायकों को दिल्‍ली तलब किया है, जिनके कैप्‍टन के साथ जाने की संभावना है /

इसके साथ ही जानकारी मिली है कि कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के कैप्‍टन के नजदीकी समझे जाने वाले कुछ नेताओं से मंगलवार को मुलाकात की थी / आपो यह भी बता दें कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह आज दिन में 11 बजे मीडिया से रूबरू होंंगे / समझा जाता है कि कैप्‍टन इसमें अपनी नई पार्टी के गठन का एलान करेंगे / इससे पंजाब की राजन‍ीति में हलचल बढ़ गई है /

माना जा रहा है कि कैप्‍टन अमरिंदर के साथ कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ नेता जा सकते हैं / इनमें से कुछ सांसद, पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं / यह भी संकेत हैं कि आज कुछ ही नेता कैप्‍टन के साथ आएंगे और रणनीति के तहत अन्‍य नेता बाद में उनकी नई पार्टी से जुड़ेंगे / यह भी बताया जा रहा है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ कांग्रेस के करीब दो दर्जन विधायक संपर्क में हैं / ऐसे में कांग्रेस को अपनी चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार के लिए भी खतरा महसूस होने लगा है /

बताया जाता है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की टीम द्वारा 27 अक्‍टूबर को मीडिया से रूबरू होने का ट्वीट करने के बाद कांग्रेस में चंडीगढ़ से लेकर दिल्‍ली तक हलचल तेज हो गई / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ही कैप्‍टन के कुछ करीबी नेताओं से बातचीत की, इन नेताओं में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रहे बलबीर सिंह सिद्धू का नाम भी बताया जा रहा है /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें