.
.
cbi registered the case against ndtv new delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने न्यूज चैनल NDTV के संस्थापक प्रनय राय और उनकी पत्नी राधिका राय ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है / इसके साथ ही सीबियायी ने NDTV के पूर्व CEO और एंकर विक्रम चंद्रा के ठिकानों पर भी छापेमारी की है /
.
.
बताया जा रहा है कि विक्रम पर अपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है / राधिका और प्रनय दोनों ख़िलाफ़ एफडीआई नियमों का उल्लंघन मामलों में केस दर्ज किया गया है /
.
NDTV पर आरोप है कि कंपनी ने सीधे विदेशी निवेश यानि फारन डायरेक्ट इनवेस्टमैंट (एफडीआई) के अंतर्गत चोरी की पनाहगाह माने जाने वाले विदेशी ठिकानों पर 32 सहायक कंपनियाँ स्थापित की, ताकि हेराफेरी के साथ पैसा इकट्ठा करके भारत लाया जा सके /
.
हालाँकि, NDTV ने जांच एजेंसी के दावों को ख़ारिज कर दिया है / कंपनी का कहना है कि बदनियत और फ़र्ज़ी इल्ज़ामों के द्वारा आज़ाद और निष्पक्ष खबरें रोकने की कोशिश कामयाब नहीं होगी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
cbi registered the case against ndtv new delhi


































