PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के कई मंत्रियों की जल्द हो सकती है छुट्टी, कइयों के विभागों पर मडराने लगे ख़तरे के काले बादल, बड़ा कारण आया सामने,

change-in-punjab-cabinet-certain-after-budget-session-2025

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब में आम आदमीं पार्टी के नए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्ति के बाद अब मंत्रिमंडल में चेहरे व विभाग बदलने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में जल्द ही नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कई मंत्रियों को बड़ी पावर मिल सकती है। आम आदमीं पार्टी की तरफ से जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण भी करवाया गया है कि कौन-कौन विधायक अधिक लोकप्रिय और बेदाग हैं,

.

उन्हें आगे लाने की तैयारी की जा रही है ताकि 2027 के चुनाव में पार्टी को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतारा जा सके। पार्टी को शहरी वर्ग में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में पार्टी को पटियाला छोड़कर किसी भी जिले में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। पार्टी शहरी वर्ग में सत्ता विरोधी लहर को कुंद करने का खाका तैयार कर रही है, जिसके तहत हिंदू चेहरे को आगे लाया जा सकता है।

.

.

ऐसे में आप के प्रधान अमन अरोड़ा को पॉवरफुल किया जा सकता है। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक हाईकमान के पास कई मंत्रियों की शिकायतें भी पहुंची हैं कि लोग उनकी कारगुजारी से खुश नहीं हैं। इसके अलावा जातीय संतुलन भी बनाना पड़ेगा। दोआबा दलितों का मुख्य केंद्र है और रविदासिया व वाल्मीकि समाज के लोग बहुसंख्यक हैं। दोआबा में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का खासा प्रभाव है,

.

.

जिसके लिए दोआबा में भी फेरबदल हो सकता है ताकि विधानसभा चुनाव में चन्नी का मुकाबला किया जा सके। वहीं, पार्टी की तरफ से कई दमदार चेहरों को आगे लाया जा सकता है जो अधिकारियों की मनमानी पर पकड़ बना सके। पंजाब में यह फीडबैक भी गया है कि कई प्रशासनिक अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और फाइलों को दबाकर लंबे समय से बैठे हुए हैं।

.

.

पार्टी पंजाब में नए रूप में खुद को उभारने की तैयारी में है। हाल ही में आप सुप्रीमो अमृतसर में विधायक इंद्रबीर निज्जर के निवास पर रुककर गए हैं। उनका मंत्रिमंडल से इस्तीफा ले लिया गया था। डॉ. इंद्रबीर निज्जर को दोबारा लाया जा सकता है या उनको अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी पंथक सिख सियासत में खासी पकड़ है। केजरीवाल के उनके निवास पर रुकने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।