PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, CRPF जवान ने SSP के चारों जवानों को दी चुनौती, “अगर हिम्मत है तो चलो मेरे साथ कुपवाड़ा

punjab-patiala-colonel-pushpinder-singh-bath-fight-case-update-ex-army-man-protest-dc-office-punjab-army-jawan-challenges-the-ssp-nanak-singh-police-team

असली एनकाउंटर क्या होता वहां आपको दिखाएंगे, अगर वहां से जिंदा बच गए, तो फिर मेरे चेहरे पर थूक देना”

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस घटना के खिलाफ पूर्व सैन्यकर्मियों ने शनिवार को पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने पहले कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट की और फिर मामले को दबाने की कोशिश की गई।

.

उन्होंने और कर्नल बाठ की पत्नी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराने की मांग की है। पुलिस और सेना के कर्नल के बीच हुए इस विवाद की शुरुआत पटियाला के एक ढाबे से हुई थी। आरोप है कि कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे की कार पार्किंग को लेकर 12 पुलिसकर्मियों के साथ विवाद हो गया। कर्नल के परिवार का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके बेटे को बुरी तरह पीटा।

.

.

कर्नल की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की और झूठी एफआईआर दर्ज की। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले को शुरू से दबाने की कोशिश की। ये राजनीतिक मामला नहीं है। ये दो फोर्सिस के बीच का मामला है। पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है और उन्हें किसी एक पार्टी के साथ ना जोड़ा जाए।

.

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को इससे दूर रहने के लिए कहा। जिस तरह पंजाब के लोग उनके साथ खड़े हैं, अगर किसी को जरूरत हुई तो वे उनके साथ खड़ी रहेंगी। इस घटना के विरोध में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों ने पटियाला के डीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यह मामला न केवल एक कर्नल के सम्मान से जुड़ा है, बल्कि यह पूरे सैन्य समुदाय के लिए अपमानजनक घटना है।

.

.

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें पूर्व सांसद परनीत कौर, कर्नल जयबंस सिंह और जयइंदर कौर शामिल थे, पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना को लेकर एक CRPF जवान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह उन चार पुलिसकर्मियों को चुनौती दे रहा है, जिन्होंने कर्नल बाठ को मारा था।

.

जवान ने कहा, “अगर हिम्मत है तो मेरे साथ कुपवाड़ा चलो, वहां दिखाएंगे कि असली एनकाउंटर क्या होता है। अगर वहां से बचकर निकल आए, तो फिर मेरे चेहरे पर थूक देना।” कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनका परिवार अब पटियाला में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को सजा नहीं मिलती और इस मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।