PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब नक्शा पास करवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, कमजोर वर्ग के लोगों को मिलगने किफायती प्लॉट,

cm-bhagwant-mann-punjab-cabinet-meeting-today-now-there-will-be-no-need-to-get-the-map-approved-people-from-weaker-sections-will-get-affordable-plots

.

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट ने पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग फ्रेमवर्क-2025 के नियमों में ढील दी है। अब 15 मीटर के बजाय 21 मीटर क्षेत्र में कोई नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं है। नक्शा बनाकर खुद प्रॉपर्टी मलिक ही उसे सर्टिफाइड कर सकेंगे।

कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किफायती प्लॉट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी रहेगी। कैबिनेट में लुधियाना में नई सब तहसील बनाने का भी फैसला लिया गया। नायब तहसीलदार की नियुक्ति होगी।

.

.

नई सब तहसील में चार पटवार सेक्टर, एक कानूनगो सेक्टर और करीब आठ गांव शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बरनाला नगर परिषद को अब नगर निगम का दर्जा दे दिया गया है। बरनाला के विकास को रफ्तार मिलेगी। वहीं पंजाब स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर के अंतर्गत 100 नई भर्तियां अस्थाई रूप से की जाएगी। भर्तियां ग्रुप ए, बी और सी के अंतर्गत तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगी । जिन जिलों में खेलों का रुझान ज्यादा, उन्हीं जिलों में इन्हें तैनात किया जाएगा।

.

.

पंजाब सरकार डेराबस्सी में 100 बेड का नया ESI अस्पताल खोलेगी। अस्पताल चार एकड़ में तैयार होगा। पंजाब में रिहैबिलिटेशन सेंटरों के नियमों में संशोधन होगा। यहां दी जाने वाली सभी दवाओं और की जाने वाली जांच पर सरकार की निगरानी रहेगी। इन सेंटरों से काफी शिकायतें मिल रही थीं कि यहां नशा छुड़वाने के नाम पर लोगों को टॉर्चर किया जाता था। इन केंद्रों में अब बायोमीट्रिक हाजिरी भी लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों को राहत देना आप सरकार की प्राथमिकता है।

.

.