PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मजदूरों से भरी बस बिजली की 11000 Volt की चपेट में, 2 की हुई मौत, कई झुलसे, Video Viral

sad-news-bus-carrying-laborers-came-in-contact-with-11000-volt-wires-causing-a-fire-that-killed-two-people-and-scorched-several-others-jaipur

.

PTB Sad न्यूज़ जयपुर : जयपुर के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव में आज यानि मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट फैल गया और आग लग गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन मजदूर झुलस गए। जानकारी के अनुसार,

.

.

यह बस उत्तर प्रदेश से मजदूरों को लेकर टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर आ रही थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने के बाद बस में तेज स्पार्किंग हुई और आग लग गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और 

.

.

sad news bus carrying laborers came in contact with 11000 volt wires causing a fire that killed two people and scorched several others jaipur

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसे पांच मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

.

.

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार प्रशासन से हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही जिला पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

.