PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

संत रामानन्द जी की शहादत को सदा रखा जाएगा याद : सुशील रिंकू

sant-ramanand-ji-sacrifice-will-never-go-in-vain-sushil-kumar-rinku-jalandhar

डेरा सचखंड बल्लां में शहीद संत रामानंद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत,

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : शहीद संत रामानंद जी सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे और उनका बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। यह विचार जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां में शाहिद रामानंद जी के 15वें बलिदान दिवस को समर्पित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

.

.

यह कार्यक्रम डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी की रहनुमाई में करवाया गया जिसमें राज्य भर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने संत रामानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि डेरा बल्लां ने गुरु रविदास महाराज की बाणी का प्रचार प्रसार करने में जो काम किया है उसके लिए यहां विराजमान संतो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

.

.

संतो की बदौलत ही आज हमारा युवा वर्ग गुरु रविदास महाराज की पावन बाणी से जुड़ रहा है और बाणी का देश-विदेश में प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा इस पावन स्थल पर वह अक्सर ही आते रहते हैं और यहां जाकर उन्हें अत्यंत सुकून की अनुभूति होती है। इस दौरान उन्होंने यहां कार्यक्रम में मौजूद संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

.

.

.

.