PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

समानता के प्रतीक थे डा. आंबेडकर : प्रिं. मनगिंदर सिंह

Death anniversary of Dr. B.R. Ambedkar St. Soldier Institutions

पुण्यतिथि पर बाबा साहब को किया याद

PTB न्यूज़ शिक्षा : अंबेडकर पुण्यतिथि पर आज सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज जालंधर में डा. भीम राव अंबेडकर जी को याद किया गया। इस दौरान यहां उनकी तस्वीर पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई वहीं छात्रों को बाबा साहब के जीवन व भारतीय संविधान के निमार्ण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

कॉलेज प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह ने छात्रों को बताया कि डॉ. अंबेडकर समानता के प्रतीक थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के एक दलित परिवार में 14 अप्रैल 1891 में हुआ था और वह अपने पिता की 14वीं संतान थे। गरीब होने के बावजूद वह अपनी मेहनत व लगन से कोलंबिया विश्वविद्यालय से 1917 में पी.एच.डी. की उपाधि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।

1926 में वह मुंबई की विधानसभा में सदस्य नामित हुए। भारतीय संविधान के निमार्ण में उन्होंने ने मुख्य भूमिका निभाई। इसी लिए उनको भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। वह अकेले ऐसे भारतीय है जिनकी तस्वीर लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है। प्रिंसिपल सिंह ने छात्रों को डा. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके समूह स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।