Divya Thakur, a female travel agent based near BMC Chowk in Jalandhar, cheated in the name of Canada Study Visa through her Vision Beyond Global Service for Rs 17.79 lakhs Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के कुछ लालची ट्रैवल एजेंटों की वजह से वो ट्रैवल कारोबारी भी बदनाम हो रहे हैं जो ईमानदारी से अपना कारोबार कर रहे हैं, लेकिन कुछ लालची ट्रैवल कारोबारियों की वजह से वह भी बदाम हो रहे हैं / ऐसे ही एक लालची और ठग ट्रैवल एजेंट द्वारा की गई लाखों की ठगी का मामला उस समय सामने आय जब एक व्यक्ति अपने बेटे को कनाडा भेजने के सिलसिले में उक्त महिला ट्रैवल एजेंट से मिला, लेकिन महिला ने बाप से ठग लिए 17.79 लाख रुपए,
. .जानकारी के अनुसार लांबड़ा के गांव बसेसरपुर के परमजीत सिंह ने बताया कि वह छोटे बेटे जतिंदर सिंह को कनाडा भेजना चाहता था / किसी जानकार के जरिए वह जालंधर के तहसील कांप्लेक्स के पास स्थित विजन बियोंड ग्लोबल सर्विस में पहुंचा और वहां मौजूद दिव्या ठाकुर से उसे Canada जाने संबंधी बातचीत की / जिसके बाद उन्होंने बेटे को कनाडा भेजने के लिए दिव्या ठाकुर के साथ 20 लाख में सौदा तय कर लिया, जिसमें Canada Study Visa की करीब एक साल की फीस, एयर टिकट, ILETS की ट्रेनिंग व पेपर की फीस सहित अन्य खर्चा भी शामिल था /
..
इसके बाद उसने अलग-अलग समय पर बैंक खाते व कैश के जरिए 18.29 लाख रुपए दिव्या ठाकुर को दे दिए / इसके बाद भी उसके बेटे जतिंदर सिंह को विदेश नहीं भेजा / जब उसने पैसे वापस मांगे तो दिव्या ने उसका पासपोर्ट व 50 हजार रुपए लौटा दिए / इसके बाद उसने अपना दफ्तर बंद कर दिया / इस बारे में अकेडमी की दिव्या ठाकुर से सम्पर्क करने की कोशिश तो उनका फ़ोन नंबर बंद जा रहा था अगर वह इस मामले संबंधी अपना पक्ष रखना चाहत्ते हैं तो वह PTB News से सम्पर्क कर सकते हैं /
. .बताया यह भी जा रहा है कि वह दीपनगर में रहती है और खुद बात करने की बजाए अपने वकील के माध्यम से ही बात कर रही है / इस मामले की जाँच कर रहे DSP क्राइम सुरिंदरपाल सिंह से जब PTB News ने सम्पर्क किया तो उन्होंने बस इतना ही बताया कि दिव्या ठाकुर अपने विजन बियोंड ग्लोबल सर्विस के जरिए युवाओं को पढ़ाई करवाकर विदेश भेजती है / जतिंदर सिंह को विदेश भेजने के बदले भी उसने 17.79 लाख की ठगी की है / फ़िलहाल जांच अफसर ने दिव्या ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Divya Thakur, a female travel agent based near BMC Chowk in Jalandhar, cheated in the name of Canada Study Visa through her Vision Beyond Global Service for Rs 17.79 lakhs Punjab


































