PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Orthonova Hospital के Dr Harprit Singh ने बढ़ाया अपने पंजाब का जर्मनी में मान, एक ही दिन में किये 7 जटिल ऑपरेशन,

Dr Harprit Singh of Orthonova Hospital raised the prestige of his Punjab in Germany performed 7 complex operations in a single day Jalandhar visit Helios Endoklimik Hamburg

PTB News “हेल्थ” : जालंधर ओर्थोनोवा अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह इन दिनों जर्मनी में हैं और जर्मनी में क्लीनिकल विजिट के लिए गए हुए हैं, डॉ. हरप्रीत सिंह ने एक बार पंजाब का नाम जर्मनी में भी रोशन किया है। उन्होंने एक दिन में 7 बड़े और सफल ऑपरेशन कर देश के साथ साथ पंजाब का मान बढ़ाया है।

मिली जानकारी के अनुसार जर्मनी के बड़े अस्पताल में डॉ हरप्रीत सिंह ने एक ही दिन में 7 सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धी हासिल की है। डॉ. हरप्रीत कुछ दिन और जर्मनी में रहेंगे और लगातार ऐसे ही जटिल ऑपरेशन करेंगे।

आपको यह भी बता दें कि बता दें कि डाक्टर हरप्रीत सिंह 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जर्मन दौरे पर हैं। डॉ. हरप्रीत सिंह को हमबर्ग, जर्मनी के हैलियोस इंडोक्लोमिक अस्पताल के आर्थोपैडिक्स विभाग के बुलावे पर गए हैं। इस दौरान वह वहां के डाक्टरों के साथ जहां सेमिनार में लेक्चर देने वाले हैं वहीं नई तकनीक की जानकारी भी विदेशी डाक्टरों को मुहैया करवाएंगे।

डॉ. हरप्रीत सिंह तथा Helios Endoklimik, Hamburg Germany के डायरेक्टर ने टीम के साथ मिलकर पहले ही दिन जहां 7 जटिल ऑपरेशन किए, जिसमें हिप के 2, घुटने बदलने के 3 और स्पाइन के 2 सफल ऑपरेशन शामिल हैं। इस दौरान जब पीटीबी न्यूज़ ने डॉ. हरप्रीत सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वे विदेश में हैं और भारत लौटने पर अपने जर्मनी टूर अनुभवों को सांझा करेंगे।

Latest News