PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम,

Induction Program for Grade XI students at Innocent Hearts Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन एवं लोहारा ब्रांच में 2023-24 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए।

दिशा काउंसलिंग सत्र के तहत प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स कॉलेजिस) ने अभिभावकों को मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स व ह्यूमैनिटीज के बाद चुने जाने वाले कोर्सेज एवं कॉलेजों के बारे में बताया। राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां) तथा प्रोफ़ेसर जितेन ने अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया। समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। मंच का संचालन श्रीमती सुखराज कौर (ग्रीन मॉडल टाऊन) व श्रीमती निमिषा (लोहारां) द्वारा किया गया।

Latest News