PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी नेता के घर पड़ी ED की रेड, ऑफिस में भी दी दबिश,

ed-raid-at-office-and-house-of-former-cabinet-minister-bharat-bhushan-ashu-in-ludhiana

PTB Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के दफ्तर और घर पर गुरुवार को ईडी ने दबिश दी। आशु के साथ ही कांग्रेस नेता मीनू मल्होत्रा के घर पर भी ईडी ने रेड की। ईडी टीम ने दस्तावेजों की जांच कर कुछ कागज अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं इस मामले में ठेकेदार तेलू राम के घर भी ईडी ने रेड की है।

ईडी ने भारत भूषण से पूछताछ भी की है। सुबह-सुबह जैसे ही ईडी की रेड हुई तो आशु और उनके परिवार को घर के अंदर ही रोक दिया गया। इसके अलावा उनके मोबाइल्स ले लिए गए। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि आय से अधिक मामले को लेकर यह जांच हो रही है।

ed-raid-at-office-and-house-of-former-cabinet-minister-bharat-bhushan-ashu-in-ludhiana

भारत भूषण आशु टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। उन पर कई तरह की अवैध संपत्ति बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा आशु के करीबी मीनू मल्होत्रा का नाम भी टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है। उनके घर भी ईडी की टीम पहुंची है और परिवार से पूछताछ की जा रही है। दोनों के घर रेड जारी है और पूछताछ व दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है।

Latest News