PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

देश के प्रसिद्ध केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,

big-accident-agra-expressway-car-tire-burst-wife-of-kesar-pan-masala-owner-died

.

.

PTB Sad न्यूज़ इटावा : कानपुर के प्रसिद्ध केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रीति मखीजा की कार का टायर इटावा के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक फट गया। जानकारी के अनुसार, कार में केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी प्रीति मखीजा, कानपुर के प्रसिद्ध शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी और एक ड्राइवर सवार था।

.

.

इस सड़क दुर्घटना में प्रीति मखीजा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य महिला और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पता चला है कि हरीश मखीजा और तिलक राज शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार 79 मैनपुरी के करहल टोल के पास पहुंची, तभी टायर फट गया और गाड़ी अचानक पलट गई।

.

.

मृतक महिला के बेटे पीयूष मखीजा ने बताया कि हादसे के वक्त बारिश बहुत तेज हो रही थी और गाड़ी की रफ्तार भी अधिक थी। इसी दौरान टायर फट गया और गाड़ी पलटने से मेरी मां की मौत हो गई। एक अन्य महिला इस हादसे में घायल हुई हैं। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

.

.

मैनपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पलट गई और कार में सवार प्रीति मखीजा की मौत हो गई है। वह लोग एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा जा रहे थे। केसर पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद मृतक परिवार के घर मातम पसरा हुआ है।