PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सिंगर दिलजीत और लुधियाना मेयर के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

email threatening to blow up the houses of singer diljit dosanjh and the ludhiana mayor

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर व पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ के घर को बम से उडा़ने की धमकी दी गई है। निगम कमिश्नर की सरकारी मेल पर सुबह 7.28 बजे एक मेल भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि बम धमाका मेयर व दलजीत दोसांझ घर ते। इसमें मेयर के घर पर 1.11 मिनट पर धमाका करने की चेतावनी दी गई है और

.

.

6 जून तक दलजीत दोसांझ के घर गांव में रात 9.11 मिनट पर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। ईमेल में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” की बात लिखी गई है। धमकी देने वालों ने लिखा है कि 6 जून तक बम धमाकों के जरिए निशाना बनाया जाएगा। ईमेल के अंत में इसे ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की तरफ से भेजा गया बताया गया है।

.

.

इसमें भेजने वालों के रूप में दो नाम लिखे गए हैं, जिनमें इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला),  डॉ. गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) शामिल हैं। धमकी के बाद पुलिस और साइबर सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। ईमेल के आईपी एड्रेस और सेंडर को ट्रेस करने की त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा कड़ी किए जाने की संभावना है।

.

यह भी पढ़ें : आज से बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिल सकेगी राहत

.

.

यह भी पढ़ें : कल से 6-दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानें वजह

.