PTB News

Latest news
₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका

आज से बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिल सकेगी राहत,

himachal pradesh rain heatwave alert may 2026

PTB न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 26 और 27 मई को मैदानी व निचले इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है, जिसके बाद 28 मई से मौसम में फिर बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और

.

.

आसपास के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। 26 मई यानी आगामी कल अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और मंडी के निचले इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं 27 मई को भी इन क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा,

.

.

और कई इलाकों में पारा 40 के डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है। इसके बाद 28 मई से मौसम में फिर बदलाव आने के आसार है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई भागों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है,

.

यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के माता-पिता को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने पूरा मामला,

.

जहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। फिर 29 मई को प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू, चंबा और सिरमौर में किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

.

यह भी पढ़ें : कल से 6-दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानें वजह

.