PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

‘आप’ समर्थक की कनपटी पर पहले तानी विरोधी ने पिस्टल, आरोपी लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर हो गया फरार

tarantaran patti Election supporter pistol threat tarntaran case

PTB Big Political न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन के अधीन पड़ते नगर कौंसिल चुनाव के बीच पट्टी क्षेत्र में चुनावी तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट मनदीप सिंह के समर्थक राजबीर सिंह माहणेके के साथ मारपीट, पिस्टल दिखाकर धमकाने और लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

.

जानकारी के अनुसार गांव माहणेके के पूर्व सरपंच गुरमेहर सिंह के बेटे राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका करीबी दोस्त एडवोकेट मनदीप सिंह वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। राजबीर सिंह लगातार उनके समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहा था। राजबीर सिंह के अनुसार 24 मई की रात वह किसी परिचित से मिलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आजाद प्रत्याशी जोधबीर सिंह और उसके साथियों ने उसे रोक लिया।

.

.

आरोप है कि जोधबीर सिंह ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और धमकी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करने का परिणाम भुगतना पड़ेगा।पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। इतना ही नहीं, आरोपित उसका लाइसेंसी रिवाल्वर और 6 कारतूस भी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

.

यह भी पढ़ें : आज से बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिल सकेगी राहत

.

डीएसपी रविशेर सिंह, थाना प्रभारी बलजीत सिंह वड़ैच और एएसआइ सरूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : सिंगर दिलजीत और लुधियाना मेयर के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

.

नगर कौंसिल चुनाव के दौरान हुई इस घटना ने इलाके में राजनीतिक माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाएं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए चिंता का विषय हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।