PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

17 वर्षीय महिला शूटर से नेशनल पिस्टल कोच ने किया यौन शोषण, किया गया सस्पेंड, FIR दर्ज,

Police investigation underway in alleged sexual assault case involving a minor athlete

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : खेल जगत से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज से यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

.

.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार 6 जनवरी 2025 को पीड़िता के परिजनों ने नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। FIR के मुताबिक, यह घटना नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एक नेशनल लेवल शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान हुई। शिकायत में कहा गया है कि कोच ने खेल से जुड़ी बातचीत के बहाने नाबालिग महिला शूटर को फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की जिला कोर्ट में बम की खबर से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर,

.

पहले होटल की लॉबी में मिलने की बात कही गई, लेकिन बाद में दबाव बनाकर उसे अपने कमरे में बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद कोच ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसका खेल करियर बर्बाद कर दिया जाएगा और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : आप पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता ने थामा SAD का दामन,

.

सदमे में आई एथलीट होटल से चली गई और बाद में अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि जांच पूरी होने तक अंकुश भारद्वाज सस्पेंड रहेंगे और उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। फरीदाबाद के NIT महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ

.

यह भी पढ़ें : PTB News पर लगी ख़बर व सीनियर Advocate की दलीलों के बाद पीड़ित परिवार को मिला इन्साफ, सलाखों के पीछे पहुंचा Traval Agent परिवार

.

प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरीदाबाद पुलिस के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यशपाल यादव ने बताया कि होटल प्रशासन से घटना वाले दिन के सभी CCTV फुटेज तुरंत उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।