लाखों रूपये डकारने के बाद भी शहर में घूमता रहा ठगी करने वाला Travel Agent परिवार,
जिला प्रशासन ने नहीं किया Travel Agent के खिलाफ लगे धरनों व शिकायतों के बावजूद License Suspend
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में ही नहीं पुरे पंजाब में लगातार ठग ट्रैवल एजेंटों का जाल बड़े सत्र पर कुछ चुनिंदा जिला प्रशासन, जिला पुलिस व तथाकथित नेताओं की मिली भगत से फैला हुआ है, जिसकी वजह से जहां साफ़ सुथरा काम करने वाले ट्रैवल एसेंटों से लेकर जिला प्रशासन, जिला पुलिस के ईमानदार छवि वाले लोगों को भी बदनामी का सामना करना पड़ता है पढ़ता है।
.ऐसे में PTB News लगातार बीते कई सालों से ठग Travel Agents के खिलाफ अपनी मुहीम चलाकर जहां पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का काम कर रहा है। वहीं प्रशासन व पुलिस को भी ठग Travel Agents के कच्चे चिट्ठे उनके समक्ष रखने का काम कर रहा है, लेकिन चुनिंदा कर्मचारियों की बदौलत ऐसे ठग Travel Agent जहां पीड़ितों के लाखों रूपये ठग लेते हैं वहीं पीड़ितों को अपने ऑफिस में समय-समय पर बुलाकर हरासमेंट करने से लेकर धमकी भरे लिहाजे में बत्तमीजी से पेश आते हैं।
.
वहीं दूसरी और पुलिस / प्रशासन को जब इनकी शिकायत मिल जाती है उसके बावजूद भी इनके खिलाफ कोई उचित करवाई सिर्फ एक राजनितिक रसूखदार के फ़ोन आ जाने के बाद नहीं की जाती और ऐसे ठग ट्रैवल एजेंट जहां पीड़ित को हरासमेंट करते हैं वहीं अपने दबदबे से दबाने का काम भी करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा ही कुछ जब एक पीड़ित परिवार के साथ हुआ तो उस पीड़ित ने भी ठग Travel Agent जिसने उससे करीब लाखों रुपयों की ठगी मारी थी को सलाखों के पीछे भेज कर ही दम लिया।
इस बात का खुलासा खुद पीड़ित के पक्ष में PTB News ने एक ख़बर 8 May 2025 को प्रकाशित कर किया था। जिसमें हैरानी की बात तो यह है कि पीड़ित पक्ष ने जब पुलिस में इस पुरे मामले की जानकारी दी तो पुलिस अधिकारीयों ने करीब दो साल तक पीड़ित को गुमराह कर इधर-उधर भटकाती रही और बाद में माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जाकर FIR दर्ज तो कर ली लेकिन ठग Travel Agent को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही।
.
लेकिन आज यानि सुबह के समय पीड़ित पक्ष जोकि जिला होशियापुर के रहने वाले अमित जग्गी पुत्र परवीन सिंह हैं ने PTB News को फ़ोन कर बताया की आपके द्वारा PTB News पर लगाई गई ख़बर व हमारे वकील रोहित महाजन की दलीलें सुनने के बाद माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को Jujhar Overseas Consultants की मालिक Mehima Kaur Kakkar के साथ-साथ उसके पति व कंपनी के दो Proprietor व Partner Amandeep Singh व Harkirandeep Singh पुत्र Kanwaljit Singh को पुलिस ने नए साल के शुभारंभ पर गिरफ्तार कर लिया और माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया।
.यह भी पढ़ें : जालंधर, व्यक्ति से मारपीट कर 10 बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए लाखों की नकदी व सामान,
.इस पुरे मामले की नई जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार यानि अमित जग्गी पुत्र परवीन सिंह निवासी होशियारपुर के सीनियर वकील रोहित महाजन ने बताया कि उनके क्लाइंट को उक्त Jujhar Overseas Consultants Jalandhar के मालिकों ने पहले तो विदेश भेजने के सपने दिखाए और बाद में उनसे विदेश भेजने व PR दिलाने के नाम पर लिए हुए लाखों रूपये जब काम नहीं हुआ तो वापिस मांगने पर नहीं दिए। लेकिन जब पीड़ित परिवार ने दबाब बनाया तो उक्त आरोपियों ने पीड़ित परिवार को चेक थमा दिए जोकि सभी बाउंस हो गए। जिसके बाद उन्होंने माननीय अदालत का रुख किया तो अब कई सालों बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है।
.आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय अदालत दे आदेश पर ही पुलिस ने आरोपियों को उनके जालंधर स्थित घर से गिरफ्तार किया और एक दिन का रिमांड हासिल किया था, जिसके बाद तीनों आरोपियों को अब माननीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीनियर वकील रोहित महाजन का कहना है कि वह अपने क्लाइंट को इंसाफ व आरोपियों को सजा दिलाकर ही रहेंगे, ताकि ऐसे Travel Agent जो लोगों के साथ धोखा करते हैं को एक सबक मिल सके।
















































