PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

पंजाब! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ घिरी फिर विवादों में, दर्ज हुई FIR

fir registered against social media influencer bhabhi chummewali Ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना कि प्रसिद्ध सोशल मीडिया पर एक्टिव इन्फ्लुएंसर रणजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई निहंग संगठन से जुड़े मनप्रीत सिंह खालसा की शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणजीत कौर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाल रही हैं, जिनमें भाषा, हाव-भाव और पहनावे को लेकर आपत्ति जताई गई है।

.

.

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के कंटेंट से समाज पर गलत असर पड़ रहा है, खासकर बच्चों पर। इसके अलावा आरोप यह भी है कि कुछ वीडियो में पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर यह जताया गया कि उन्हें इस तरह का कंटेंट डालने की अनुमति है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति घर में शिवलिंग स्थापित कर उसकी मर्यादा भंग की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह के कृत्य से हिंदू समुदाय की

.

.

धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं रणजीत कौर और उनके पति ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वे खुद को परेशान किए जाने को लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास शिकायतकर्ता के खिलाफ

.

यह भी पढ़ें : NEET UG री-एग्जाम को लेकर 12 लाख से ज्यादा छात्रों को लग सकता है बड़ा झटका

.

सबूत हैं, जिन्हें वे समय आने पर सामने रखेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले निहंग जत्थेबंदियों द्वारा रणजीत कौर के घर जाकर विरोध भी किया गया था, जिस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया था। रणजीत कौर ने कोरोना काल में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया था। ‘भाभी चुम्मेवाली’ नाम से पहचान बनने के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और बाद में उन्हें जट्ट एंड जूलियट 3 में छोटा रोल भी मिला। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! एक्टिवा के लिए खरीदा 8.52 लाख का VIP नंबर