PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

NEET UG री-एग्जाम को लेकर 12 लाख से ज्यादा छात्रों को लग सकता है बड़ा झटका

neet ug re exam 2026 refund

PTB News “शिक्षा” / लुधियाना : 21 जून को हुए नीट री-एग्जाम में करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा थी। अब एन.टी.ए. ने नीट एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को फीस रिफंड को लेकर जरूरी जानकारी साझा की है। एन.टी.ए. ने एक्स पोस्ट में रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई रात 11.50 बजे तक तय की है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक यह प्रोसैस पूरा नहीं किया है,

.

उन्हें तुरंत आधिकारिक वैबसाइट पर लॉग इन करके अपने बैंक अकाऊंट की जानकारी सबमिट करनी चाहिए। एन.टी.ए. ने बताया अब तक सिर्फ 8,29,510 कैंडिडेट्स ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपनी बैंक अकाऊंट डिटेल्स सही की हैं या अपडेट की हैं। इससे चिंता बढ़ गई है कि अगर बड़ी संख्या में योग्य विद्यार्थी समय सीमा खत्म होने से पहले ऐसा नहीं करते हैं, तो वे अपना रिफंड पाने से चूक सकते हैं। जो कैंडिडेट्स 7 जुलाई की डैडलाइन चूक जाएंगे,

.

.

उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है या वे अपना रिफंड पूरी तरह खो सकते हैं, क्योंकि एन.टी.ए. ने इस विंडो को और आगे बढ़ाने का कोई संकेत नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक 3 मई को हुआ नीट यू.जी. एग्जाम पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के चलते रद्द कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा हुआ था। एन.टी.ए. ने 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की विंडो 28 जून को बंद हो चुकी है।

.

अब सब्जैक्ट्स एक्सपर्ट्स द्वारा प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करके फाइनल आंसर-की और नीट रिजल्ट तैयार किया जाएगा। हालांकि एजैंसी ने अभी तक ओ.एम.आर. रिस्पॉन्स शीट जारी नहीं की है। नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। मैडीकल कॉलेजों में एडमिशन की राह देख रहे लाखों उम्मीदवार एन.टी.ए. नीट की आधिकारिक

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! एक्टिवा के लिए खरीदा 8.52 लाख का VIP नंबर

.

वैबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाऊनलोड कर सकेंगे। पिछले साल के ट्रैंड के आधार पर एन.टी.ए. आमतौर पर नतीजे जारी करने में 45 दिन का समय लेता है लेकिन इस बार एजैंसी नतीजे जल्दी जारी करने की कोशिश कर रही है। नीट परिणाम घोषित होने के बाद, देशभर के मैडीकल कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पलटी बस, 16 यात्री घायल, 30 से ज्यादा लोग थे सवार