PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में फिर चली गोलियां, 3 को टांग और एक को पेट में लगी, दो गाड़ियां-4 बाइक पुलिस ने किये जब्त, कहां से आया असला, नजायज था या जायज,

punjab jalandhar firing between two groups malsian jalandhar four injured bullets hit three legs one stomach referred jalandhar critical

PTB Crime न्यूज़ शाहकोट : जालंधर देहात के अधीन पड़ते शाहकोट के गांव मलसियां में राजा और गिंदा गुट में एक दूसरे पर गोलियां चलाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है / इस दौरान दोनों में जमकर ताबड़तोड़ गोलियां चली / इस गोलीबारी में चार युवक घायल हुए हैं / तीन को टांगों में गोलियां लगी हैं, जबकि एक को पेट में गोली लगी है / इन्हें हालत गंभीर होने के कारण शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है /

जिन दो राजा और गिंदा गुटों में ईंट-पत्थर और गोलियां चली हैं, इनमें पहले भी झगड़ा हुआ था / उसी झगड़े की रंजिश को खत्म करने के लिए दोनों गुटों मीटिंग चिट्टी बेईं के पास मॉडल टाउन में बुलाई थी / इस दौरान समझौता बैठक में दोनों गुटों के युवकों में फिर से आपस में बहसबाजी हो गई / देखते ही देखते नौबत मारपीट पर जा पहुंची / दोनों धड़ों में ईंट-पत्थर और गोलियां चलने लगीं /

इस गोलीबारी में राजा गुट के प्रमुख राजविंदर निवासी बागवाला (शाहकोट) और गिंदा गुट के हरजिंदर निवासी मलसियां को भी गोलियां लगी हैं / वहीं हरजिंदर नाम के युवक के पैर में गोली लगी है, जबकि राजविंदर की जांघ में गोली लगी है / इनके अलावा विनोद निवासी जैन कालोनी शाहकोट, अर्शदीप सिंह निवासी फखरूवाल घायल हुए हैं / विनोद के पेट में गोली लगी है / उसे गंभीर अवस्था में शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है /

बीती रात हुए इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे / उन्होंने कहा कि मौके से 14 खोल बरामद हुए हैं / घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर उसे खंगाला जा रहा है / इसके अलावा वारदात स्थल से दो गाड़ियां और चार मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए हैं / हैरानी की बात तो यह है कि आम जनता जिनके पास लाइसेंस असला है उसको लेकर सरकार ने कई सख्त दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं, लेकिन इस तरह से चली गोलियों से साफ जाहिर हो रहा है कि जो गोलीबारी हुई उनमें ज्यादातर के पास नजायज असला भी मौजूद था यह असला कहां से आया इसका जवाब पुलिस अधिकारीयों से मिलना अभी बाकि है /

Latest News