PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, Travel Agent की MG कार पर फायरिंग मामला, नहीं निकला गैंगस्टर कनेक्शन, DGP हेडक्वाटर तक पहुंच रही है पल-पल की अपडेट,

firing-mg-car-jalandhar-travel-agent-inderjit-singh-rs-5-crore-demanded-industrialist-narinder-singh-saggu-had-also-received-threat-call

.

जालंधर प्रसिद्ध उद्योगपति को धमकी देने वाला गेंग तो नहीं इस वारदात में शामिल, DCP Sandeep Sharma ने क्या कहा,

वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ क्या हैं खाली या फिर मामले को काफी हद तक सॉल्व करने के पहुंची नजदीक?

PTB Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के बस स्टैंड के सामने Delta Chamber की पार्किंग में खड़ी MG गाड़ी जोकि Travel Agent Inderjit Singh की थी पर फिरौती लैटर चिपका कर गोलियां चलाने वालों तक अभी तक कई इनपुट मिले हैं, जोकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैं, हालाँकि इस संबंध में अभी तक पुलिस अधिकारीयों ने किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है।

.

सूत्रों की मानें तो पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस वारदात में गैंगस्टर कौशल चौधरी ग्रुप का कोई भी हाथ नहीं है। उसके नाम का ही इस वारदात में इस्तेमाल किया गया है। पुलिस की इंवेस्टिगेशन अनुसार गोलियां शहर के ही बदमाशों ने चलाकर इस फिरौती की प्लानिंग की वारदात को अंजाम देना था या नहीं या फिर थी सिर्फ धमकी, या फिर किसी करीबी ने सिर्फ डराने के लिए इस पुरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है यह सब जाँच के विषय हैं।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बदमाश किस ग्रुप से जुड़े हैं उसका अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात के बाद से लगातार अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज पुलिस चैक कर रही है ताकि आरोपियों का कोई ना कोई सुराग मिल सके। पता तो यह भी चला है कि आरोपी तीन घंटों तक घटनास्थल के आसपास ही घूमते रहे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की इंवैस्टिगेशन को चकमा देने के लिए उन्होंने ऐसा किया क्योंकि आरोपी जानते थे कि अगर वह अपने एक ही रूट पर रहे तो CCTV कैमरों की मदद से पुलिस उनके पीछे आसानी से आ सकती है।

.

इस मामले में जब जालंधर के DCP संदीप शर्मा से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने आज भी वही जवाब दिया कि इन्वेस्टीगेशन चल रही है जल्द ही पुलिस इस मामले को जल्द ही सभी के समक्ष रखेगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस गंभीर मामले को ट्रेस करने को लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

वहीं सूत्रों की मानें तो शहर और बीते कुछ महीनों पहले जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंदर सिंह सग्गू को मिली फिरौती के लिए धमकी जोकि जालंधर के ही कुछ बदमाश किस्म के लोगों द्वारा प्लानिंग कर फिरौती मांगने का प्लान किया गया था, इस दौरान प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंदर सिंह सग्गू से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। आपको यह भी बता दें कि प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंदर सिंह सग्गू हिंद पंप के मालिक एवं फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान को विदेशी नंबर से एक्सटॉर्शन कॉल आई थी।

यह भी पढ़ें : जालंधर के उद्योगपति नरिंदर सग्गू को धमकी देने वाले को पुलिस ने ढूंढ निकाला, निकला आप पार्टी का वर्कर,

.

वहीं इस दौरान फोन करने वाले व्यक्ति ने प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंदर सिंह सग्गू को सीधी धमकी दी थी कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनके सिर पर गोलियां मारेंगे। यही नहीं इस दौरान आरोपी ने यह भी कहा था कि यदि पैसे न दिए तो प्रसिद्ध उद्योगपति नरिंदर सिंह सग्गू के परिवार को भी वह नुकसान पहुंचाएंगे। इस दौरान हैरानी की बात तो यह हुई कि कॉल सुनने के बाद जब नरिंदर सिंह सग्गू ने अपना फोन बंद कर दिया तो फिरौती मांगने वाले ने उनके बेटे के ही नंबर कॉल कर दी थी।

.

नरिंदर सिंह सग्गू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इस घटना के बाद उस समय के पुलिस कमिशनर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल ने पुरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, इस मामले की खुद जाँच की तो पता चला फिरौती की कॉल किसी और ने नहीं बल्कि नार्थ हल्के से जुड़े एक आप पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा दी गई थी।

.

इस दौरान पुलिस को यह भी पता चला था कि उक्त आप पार्टी कार्यकर्ता अपने एक रिश्तेदार जोकि विदेश में रहता है के साथ मिलकर यह फिरौती मांगने की साजिश रचता था। इस दौरान आरोपी की पहचान दीपक शर्मा निवासी 352, कालिया कॉलोनी के रूप में हुई थी, हालाँकि उक्त आरोपी आप नेता तो इन दिनों जेल में बंद बताया जा रहा है,

.

लेकिन सूत्रों की मानें तो उसके कई अन्य साथ आज भी खुलेआम शहर में घूम रहे ऐसा हो सकता है। सूत्रों की मानें तो Travel Agent Inderjit Singh कोई भेदी भी हो सकता है जिसने फिरौती मांगने वाले बदमाशों को इस तरह से जानकारी दी हो? फ़िलहाल पुलिस लगातार इस वारदात को ट्रेस करने में लगी हुई है, सूत्रों की मानें तो इस सारे मामले की जानकारी DGP हेडक्वार्टर तक समय-समय पर लगातार पहुंच रही है।

.