PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के उद्योगपति नरिंदर सग्गू को धमकी देने वाले को पुलिस ने ढूंढ निकाला, निकला आप पार्टी का वर्कर,

Police found the person who threatened Jalandhar industrialist Narinder Saggu turned out to be AAP worker PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : इंडस्ट्रियल फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन एसो. के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू को फिरौती की काॅल करने वाले को पुलिस ने ढूंढ निकाला है,जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरिंदर सिंह सग्गू को फिरौती की कॉल किसी और ने नहीं बल्कि नार्थ हल्के से जुड़े एक आप पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त आप पार्टी कार्यकर्ता कई राजनैतिक समारोहों की स्टेज पर आम दिखाई देता रहा है और उसने अपने एक रिश्तेदार जोकि विदेश में रहता है के साथ मिलकर यह फिरौती मांगने की साजिश रची थी। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी किये प्रेस नोट के अनुसार फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान दीपक शर्मा निवासी 352, कालिया कॉलोनी के रूप में हुई है। दीपक और उसका भाई विक्रम सग्गू की हिंद पंप फैक्ट्री में काम करते थे। दीपक ने माना कि उसने अपने भाई के साथ मिलीभगत करके भाई के जरिये ही विदेश से सग्गू को फिरौती कॉल करवाई थी। सीपी ने बताया कि विक्रम विदेश में है। उसकी गिरफ्तारी बाकी है, जिसने विदेशी नंबर +1-3178014899 से 25 मई को कॉल कर फिरौती मांगी थी।

Latest News