PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, स्टूडेंट ने बाथरुम में उठाया खौफनाक कदम,

jalandhar-punjab-class-12-student-commits-suicide-due-to-low-marks-in-exams

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर में 12वीं के स्टूडेंट ने पेपर सही न होने पर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के बाथरुम में मिला। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भेज दिया है। आज डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर

.

.

सीआईपीसी 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय जीवन निवासी गदईपुर के रूप में हुई है।जीवन के परिवार ने पुलिस को बताया है कि हाल ही में हुए 12वीं के पेपरों के बाद से बेटा काफी परेशान रह रहा था। बीती देर शाम उसने बाथरुम में फंदा लगा लिया। परिवार ने बताया कि काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो

.

.

उन्होंने किसी तरह बाथरुम की कुंडी खोली। इस दौरान देखा कि जीवन फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद उसके शव को नीचे उतारा। थाना-8 में तैनात एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव बाथरुम में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।

.

.

.