PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हुआ देहांत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Former Chief Minister of Punjab Prakash Singh Badal passed away was undergoing treatment in the hospital PTB Big

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही थी। बीते साल जून 2022 को सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

कुछ समय बाद उन्हें छुट्‌टी तो मिल गई, लेकिन सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत ढीली होने के बाद PGI लाया गया था। तकरीबन 6 महीनों के बाद अब उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया था। प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था। यह इतिहास में पहली बार था कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के चुनाव लड़ने वाले नेता बन गए थे। हालांकि सुनने में यह भी आया कि वह इस चुनाव को लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन सुखबीर बादल के कहने पर और पंजाब में अकाली दल की दयनीय स्थिति के बाद प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में उतरे थे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति में पैर रखा था। शुरुआत में उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब उन्हें सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का खिताब मिला था। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशू पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

इसके अलावा वह 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। इतना ही नहीं, मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वह सांसद भी चुने गए। वहीं 2022 का चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने।

Latest News