.
.
four people died in road accident in sunam of punjab Big Accident News
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ सुनाम : पंजाब में पराली के धुएं ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली / मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है / हादसा सुनाम के गांव घराचों के नजदीक हुआ / देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी / टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए /
..
हादसे में कार सवार चार लोगों पति-पत्नी, उनके बेटे और पोती की मौत हो गई / मृतक शख्स की पहचान सुनाम निवासी हरीश अदलखा के रूप में हुई, वे कपड़े के व्यापारी हैं / सोमवार देर रात वे पत्नी, बेटे और पोती के साथ भवानीगढ़ में एक विवाह समागम में शामिल होने के बाद सुनाम लौट रहे थे /
..
रास्ते में घराचों के नजदीक सड़क पर एक ट्रक खड़ा था, जो धुएं के कारण दिखाई नहीं दिया और हरीश की कार उस ट्रक में जा घुसी / राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी / पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
four people died in road accident in sunam of punjab Big Accident News

































