PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

Axis बैंक के कर्मचारियों का बड़ा कारनामा, करोड़ों का किया फ्रॉड, ऐसे हुआ खुलासा,

fraud of 2 crore 56 lakh happened in the Axis bank

PTB Big न्यूज़ बेगोवाल : बेगोवाल में निजी क्षेत्र के एक बैंक में 2 करोड़ 56 लाख रुपए के फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस संबंध में बेगोवाल पुलिस ने 2 बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि बैंक के क्लस्टर हैड कपूरथला हरपिंद्र सिंह पुत्र गुलजार सिंह ने पिछले दिन पुलिस को शिकायत दी थी कि

बैंक के 2 कर्मचारी नितेश पुत्र सतीश कुमार निवासी दसूहा और रमनदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी बेगोवाल की ओर से 2 करोड़ 19 लाख 21 हजार 110 रुपए नकद और बैंक में पड़े 4 पैकेट सोने का गबन किया है और इन पैकेटों में सोने की कीमत 37 लाख 12 हजार 80 रुपए है। यह भी उल्लेख किया गया है कि सोने के पैकेट गोल्ड लोन के थे।

इस शिकायत के आधार पर दोनों बैंक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने कुल मिलाकर 2 करोड़ 56 लाख 33 हजार 190 रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं डी.एस.पी भुलत्थ सुखनिंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि इस गबन को लेकर 25 अगस्त को बेगोवाल शहर में चर्चा जोरों पर थी। इस बीच बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और ऑडिटिंग टीम भी बैंक पहुंच गई। टीम ने बैंक के भीतर पूरी जांच पड़ताल की। इस बीच लोग भी बैंक में आ रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से अपने खातों की जानकारी ले रहे हैं। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि अभी सभी बैंक खातों की जांच चल रही है और जांच के बाद बैंक खातों के बारे में पता चलेगा।

Latest News