PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अवैध Immigration कई देशों में लंबे समय से एक मुद्दा बना रहा है। वहीं विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेशों में बहुत बड़ी संख्या से अधिक भारतीय रहते हैं, जिनमें से कई कानूनी रूप से पलायन कर चुके हैं, हालांकि, कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों द्वारा नियोजित विभिन्न तकनीकों और रणनीति का उपयोग करके अवैध रूप से विदेशों में प्रवेश किया है।
. .वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार UK (England) भी यहीं करने की तैयारी कर रहा है। Canada ने पहले ही बेहद सख्त रवैया अपनाते हुए कई बड़े ऐलान कर दिए हैं और खबर तो यह भी है कि Australia सहित Europe के कई देशों और यहां तक Saudi Arabia भी कई कड़े कदम उठाने जा रहा है। विदेशों में सैटल होने की ललक इतनी हावी है कि यह सब कुछ यहां तक की अपनी जान तक दांव पर लगा America, Australia, Europe, Canada आदि देशों में जाने के लिए उत्सुक हैं व
. .इनकी इसी चाहत का पंजाब में कई शातिर फर्जी ट्रैवल एजैंटस {Fake Travel Agents} लाभ ले रहे हैं। पंजाब में खासकर पूरे दोआबा {Doaba} में जिनमें जिला कपूरथला, जिला जालंधर, जिला होशियारपुर और जिला शहीद भगत सिंह नगर प्रमुख तौर पर शामिल हैं में बिना सरकारी मान्यता प्राप्त ऐसे ट्रैवल एजेंटों {Travel Agents} की भरमार हैं जो पूरी तरह से गैर कानूनी ढंग से खुद को ट्रैवल एजेंट या वीजा सलाहकार के रूप में इन भोले भाले पंजाबी भाई बहनों के समक्ष आते है।
.यह भी पढ़ें : सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, कुछ ही घंटों में सस्ता हुए सिल्वर,
.यह वह सवाल है जिसका जवाब आज पूरा पंजाब मांग रहा है और पूछ रहा है कि पुलिस कब इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई को हकीकत में अंजाम देगी? पंजाब को फोकस करते हुए बालीवुड़ के मश्हूर सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म डोंकी {Donkey Route} ऐसे ही नहीं बनी है। ये एजेंट वीजा और यात्रा दस्तावेज प्रदान करने का वादा करते हैं। उक्त फरेबी फर्जी एजेंटों {Fake Travel Agents} द्वारा उपयोग की जाने वाली सबसे आम तकनीकों में से एक नकली दस्तावेज का निर्माण है।
. .वे अक्सर नकली पासपोर्ट, वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज बनाते हैं जो वैध दिखते हैं लेकिन जाली होते हैं। इसके अतिरिक्त हवाई यात्रा के माध्यम से भी अन्य देश तक डोंकी {Donkey Route} तकनीक का प्रयोग कर इच्छुक व्यक्ति को वहां तक पहुंचाया जाता है जहां से फिर अन्य रास्ते अपना उसे निर्धारित गंतव्य तक उस देश की सीमा पर छोड़ा जाता है जहां का सौदा जहां पहले भी होता था उसी प्रकार अब भी हो रहा है, जिसके लिए मौजूदा सरकार व खासकर केंद्र सरकार को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि पंजाब की नौजवान पीढ़ी को समय रहते उनके साथ होने वाले धोखे से बचाया जा सके।










































