PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स

Gold and silver prices rise amid stock market volatility

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : सोने और चांदी की कीमतों में 21 जनवरी 2026 को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। साल 2025 में जबरदस्त उछाल के बाद नए साल 2026 में भी गोल्ड और सिल्वर रिटर्न के मामले में शेयर बाजार के कई स्टॉक्स को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। जिन निवेशकों ने एक साल पहले इन कीमती धातुओं में निवेश किया था, उन्हें अब शानदार मुनाफा मिल चुका है। हालांकि, कीमतों में लगातार बढ़ोतरी निवेशकों के लिए राहत की खबर है,

.

.

लेकिन आम उपभोक्ताओं और सर्राफा कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। बाजार जानकारों के मुताबिक, सोने-चांदी में आई इस तेजी के पीछे ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव एक अहम वजह माना जा रहा है। चांदी की कीमतों में तेजी का दौर लगातार जारी है। बीते दो कारोबारी सत्रों में चांदी करीब 32,187 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन एक किलो चांदी का वायदा भाव 2,87,762 रुपये पर बंद हुआ था,

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ,

.

जबकि मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी 3,19,949 रुपये प्रति किलो के अपने नए ऑल-टाईम हाई पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक MCX पर चांदी करीब 7,000 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रही थी। वहीं, सोने की कीमतों में भी थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। MCX पर गोल्ड रेट कारोबार की शुरुआत में ही करीब 2,500 रुपये उछल गया।

दो कारोबारी दिनों में सोने में आई तेजी की बात करें तो 5 फरवरी एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) कुल 5,479 रुपये तक महंगा हो चुका है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सोना 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। सोने की कीमतें पहली बार 4,800 अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गईं, जिसमें 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सोने और चांदी की कीमतों में जिस तेजी से उछाल आया है,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के सर्वोदय अस्पताल विवाद मामले में कोर्ट ने आरोपियों को लेकर क्या कहा,

.

उससे ये कीमती धातुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं में अब गहनों की खरीद को लेकर झिझक बढ़ी है। कई परिवारों ने बढ़ते दामों को देखते हुए सोना-चांदी खरीदने की अपनी योजनाओं में बदलाव कर लिया है। इसी वजह से सर्राफा व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। कारोबारियों को आशंका है कि शादी-विवाह के सीजन में इस बार पहले के मुकाबले खरीदारी कमजोर रह सकती है,

.

यह भी पढ़ें : IPO की जबरदस्त लिस्टिंग से निवेशकों के पैसा हुआ डबल,

.

जिसका सीधा असर ज्वेलरी बिक्री पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,12,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी भी महंगी हो गई है और एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 3,20,100 रुपये पर पहुंच गया है।