PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के सर्वोदय अस्पताल विवाद मामले में कोर्ट ने आरोपियों को लेकर क्या कहा,

Sarvodaya Hospital Jalandhar controversial case

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के सर्वोदय अस्पताल से जुड़े विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैर-जमानती धाराओं में दर्ज केस में नामजद सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पंकज त्रिवेदी बनाम राजेश अग्रवाल मामले में अदालत ने थाना नवी बारादरी पुलिस से एफआईआर नंबर 233/25 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

.

.

अदालत ने थाना नवी बारादरी के एसएचओ को निर्देश दिए हैं कि एफआईआर नंबर 233, दिनांक 23 दिसंबर 2025 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की जाए। माननीय न्यायालय ने यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2026 तक पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में में सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर खान और नोएडा निवासी सीए संदीप कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया है।

.

यह भी पढ़ें : IPO की जबरदस्त लिस्टिंग से निवेशकों के पैसा हुआ डबल,

.

कोर्ट के रुख के बाद इन सभी की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2025 को थाना नवी बारादरी में दर्ज इस एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराएं 420, 465, 467, 468, 471, 477-A और 120-B लगाई गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धारा 75 CrPC/79 BNSS के तहत अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने यह आदेश पारित किया।अब 31 जनवरी को पेश होने वाली पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी।

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price ने बनाया नया रिकॉड, जानें सर्राफा बाजार का हाल

.